Loading
Maharishi's Programmes in India
India – Veda Bhūmi, Deva Bhūmi, Pūrna Bhūmi Bharat to radiate the nourishing influence of Natural Law in every Country

Maharishi's Institutions Detail

Maharshi Kaushal Vikaas Evan Prashikshan Kendra (महर्षि कौशल विकास एवं प्रशिक्षण केन्द्र)

Maharishi's Institutions
महर्षि शिक्षा संस्थान दक्षिण भोपाल में एक विशाल कौशल विकास एवं प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापना कर रहा है जिसमें प्रशिक्षार्थी प्रशिक्षण प्राप्ति के साथ ही कुछ धनोपार्जन भी कर सकेंगे। इस केन्द्र में विभिन्न विषयों में प्रशिक्षण के पश्चात् रोजगार उपलब्ध कराने की योजना भी है। महर्षि कौशल विकास केन्द्र ने इस दिशा में कदम बढ़ाकर एनएसडीसी में पंजीकरण करा लिया है, अनेक गावों का सर्वे करके 100 से अधिक प्रशिक्षार्थियों को चिन्हित किया है, शिक्षकों व प्रशिक्षकों को चिन्हित करके नियुक्ति की जा रही है, प्रशिक्षण प्रयोगशालायें बन रही हैं, विक्रय केन्द्र स्थापित किये जा रहे हैं, प्रशिक्षण परिसर के भवनों का निर्माण प्रारम्भ हो चुका है।

रोजगार प्रशिक्षण के साथ जीवन में पूर्ण सफलता हेतु जीवन परक वैदिक ज्ञान-विकास के पाठ्‌यक्रम भी सभी को दिये जायेंगे।