News Gallery - Basant Panchami Celebration 2021
महर्षि संस्थान में बसंत पंचमी महोत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। महर्षि संस्थान के प्रमुख ब्रह्मचारी गिरीश जी ने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना वैदिक विधि-विधान के साथ की। इस अवसर पर उन्होंने शुभकामनाएं प्रदान करते हुए कहा कि "ज्ञान में क्रिया शक्ति है इसलिए आज से लेकर भविष्य तक हमें इसी तरह क्रिया शक्ति को क्रियान्वित करना है, यही आशीर्वाद हमें ज्ञान की देवी मां सरस्वती जी से प्राप्त हुआ है।“
">